Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Tauktae Chakrawat News: दक्षिण भारत में कहर मचा महाराष्ट्र, गुजरात ओर बढ़ा ‘ताउते’, रेल-हवाई सेवाओं पर असर : Khabar 24 Express 

Tauktae Chakrawat News: दक्षिण भारत में कहर मचा महाराष्ट्र, गुजरात ओर बढ़ा ‘ताउते’, रेल-हवाई सेवाओं पर असर : Khabar 24 Express 

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक ताउते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है। 

देश के दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में चक्रवात ‘ताउते’ बेहद भीषण तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 7 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घर ढह गए। अब चक्रवात महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इस कारण दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे और पश्चिम रेलवे को कुछ ट्रेनें आंशिक या पूरी रद्द करनी पड़ीं हैं। वहीं टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, तूफान के चलते सोमवार को मुंबई में कोरोना के टीके भी नहीं लगाए जाएंगे। उधर, ताउते तूफान के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर 11 बजे से लेकर 4 बजे तक सभी ऑपरेशन बंद रहेंगे।

चक्रवाती तूफान की वजह से से मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को अगले आदेश तक आवागमन के लिए बंद रखा गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। चक्रवाती तूफान की वजह से मुंबई में कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरे और समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिली। मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास पानी सड़कों पर आ रहा है।


मौसम विभाग की माने तो सोमवार को महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तरी कोकण, ठाणे और पालघर के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इस तूफान के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 मई की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि तूफान ‘ताउते’ ‘विकराल चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है। आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था। आईएमडी ने बताया कि पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और अब यह विकराल चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर इसकी विकरालता कम होगी।

आईएमडी के अनुसार, तूफान के कारण कर्नाटक में तटीय जिलों में चार लोगों की मौत हो गई और 73 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए। भारी बारिश के कारण दक्षिण कन्नड़ जिले में लगभग 120 घर ढह गए। वहीं, केरल में इस चक्रवात की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। कोझिकोड से समुद्र में गए 15 मछुआरे लापता हो गए। आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात केरल तट से आगे बढ़ गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस



Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

आरपीएफ द्वारा बडनेरा, मलकापुर, अकोला और बुरहानपुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान

आरपीएफ द्वारा बडनेरा, मलकापुर, अकोला और बुरहानपुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान

Leave a Reply

Subscribe