Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आतंक की साजिश : जम्मू के व्यस्तम बस अड्डे पर ग्रेनेड से हमला, एक की मौत 35 से ज्यादा घायल, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया आतंकी…. देखें यह वीडियो

आतंक की साजिश : जम्मू के व्यस्तम बस अड्डे पर ग्रेनेड से हमला, एक की मौत 35 से ज्यादा घायल, सीसीटीवी फुटेज में सामने आया आतंकी…. देखें यह वीडियो

जम्मू कश्मीर में आतंकी साजिश रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आतंकवादियों की हिम्मत बढ़ती जा रही है। आज जम्मू के सबसे व्यस्तम बस अड्डे पर एक आतंकी ने ग्रेनेड से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ा है।

जम्मू के आईजीपी (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) मनीष सिन्हा ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई है। गवाहों की मौखिक गवाही के आधार पर हमने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। उसका नाम यासिर भट्ट है। उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आईजीपी ने बताया कि यासिर भट्ट को ग्रेनेड फेंकने का आदेश कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर फारूख अहमद उर्फ उमर ने दिया था।

बता दें 14 फरवरी को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया था जिसकी वजह से 45 जवान शहीद हो गए थे।

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन आतंकी हमलों से जम्मू कश्मीर की जनता में डर का माहौल है। सबसे बड़ी बात कि आतंकी लोगों में डर पैदा करने के लिए जिस मकसद से कायराना हरकत कर रहे हैं उनमें वे काफी हद तक सफल भी हो रहे हैं।
सरकार को अपने इंटलीजेंस को और मजबूत करने की जरूरत है और आतंक की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की सख्त आवश्यकता है।


www.khabar24.tv


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

भीम जयंतीत गोंधळ; अतिक्रमण वादातून महिलेला मारहाण, कुटुंबाला जीवे मारण्याच्या धमक्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading