Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / दिल्ली एनसीआर के आसमान में छाए बादल, बारिश की आशंका, धुंध ने कराईं रेलगाड़ियां रद्द

दिल्ली एनसीआर के आसमान में छाए बादल, बारिश की आशंका, धुंध ने कराईं रेलगाड़ियां रद्द

 

 

दिल्ली एनसीआर के आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल लिया है। इससे ठण्ड तो बढ़ी ही है सुबह के वक़्त धुंध भी बढ़ गयी है। कश्मीर और हिमाचल में बर्फ़बारी से दिल्ली एनसीआर में ठण्ड का कहर शुरू हो गया है। वहीँ बादल छा जाने से बारिश की आशंका भी बन गयी है।

यहां आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा। शाम या रात को हल्की बारिश की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 92 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 10 रेलगाड़ियां रद्द की गई जबकि 17 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, दो रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading