Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान

 

 

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर जैसे कायस लगाए जा रहे थे ठीक वैसे ही हुआ। भारत और म्यांमार रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं। म्यांमार में इसके लिए एक जंग सी छिड़ी हुई है। वहां काफी समय से रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ एक अघोषित युद्ध छिड़ा हुआ है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ब्रिक्स से सीधे म्यांमार के दौरे दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां के स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों देशों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत हुई, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रोहिंग्या मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि म्यांमार की चिंता में हम भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि म्यांमार में शांति के लिए भारत हर संभव मदद करेगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने रोहिंग्या मुसलमानों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों का क्षेत्र रखाइन है। रोहिंग्या मुसलमान भारत में अवैध रुप से घुसपैठ कर रहे हैं, जो भारत के लिए बड़ी समस्या है। आपको बता दें कि म्यांमार के रखाइन क्षेत्र में ही सरकार और रोहिंग्या मुसलमानों के बीच तनाव चल रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, ”म्यांमार के जो नागरिक भारत की सैर करना चाहते हैं, उन्हें ग्रेटिस वीजा दिया जाएगा और भारत की जेलों में बंद 40 म्यामांरवासियों को छोड़ दिया जाएगा।”

पीएम मोदी ने कहा, ”रोहिंग्या मुसलमानों के पलायन से हम भी चिंतित हैं। रोहिंग्या गैर कानूनी रूप से भारत में घुसते हैं। रोहिंग्या मुसलमानों का भारत आना बड़ी समस्या है। पड़ोसी होने के नाते हमारे हित एक समान है इसलिए म्यांमार में शांति के लिए भारत उसकी हर संभव मदद करेगा।”

इस मौके पर दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।पीएम मोदी और स्टेट काउंसलर आंग सान के बीच हुई डेलिगेशन लेवल की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। खबरों के मुताबिक इस दौरान भारत और म्यामांर के बीच आपसी सहयोग पर भी बातचीत हुई।

इस मुलाकात से पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी और आंग सान सू के बीच भारत में अवैध ढंग से रह रहे 40000 रोहिंग्या मुसलमानों पर भी चर्चा हो सकती है।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

OLX पर कार बेचने निकला मालिक, टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर कार लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुआ खेल

OLX पर कार बेचने निकला मालिक, टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर कार लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हुआ खेल

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading