Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / केशव प्रसाद मौर्य की जगह महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी भाजपा के अध्यक्ष

केशव प्रसाद मौर्य की जगह महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी भाजपा के अध्यक्ष

 

 

 

आरएसएस के बड़े नेताओं में से एकर आहे महेंद्र नाथ पांडेय यूपी भाजपा के अध्यक्ष बनायें गए हैं। महेंद्र नाथ पांडेय बचपन से ही आरएसएस से जुड़े थे।
डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली से सांसद हैं व मोदी सरकार में मानव ससाधन विकास राज्यमंत्री और अब यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

भाजपा का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गौरतलब है कि अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ‌थे लेकिन प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी को नए अध्यक्ष की जरूरत थी।
डा. महेंद्र नाथ पांडेय के अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वो पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और पार्टी को आगे ले जाएंगे।

आपको बता दें कि डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म यूपी के गाजीपुर में 15 अक्टूबर 1957 को हुआ था। वो छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं। और इनको भाजपा की साफ छवि का नेता भी बताया जाता है और इनको ऐसे में संघ से जुड़े एक और व्यक्ति को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

केशव प्रसाद मौर्य के यूपी का उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की कोशिशें शुरू हो गई थीं। केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल यूपी विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में जल्द ही वो विधान परिषद की सदस्यता ले लेंगे। वो फूलपुर से सांसद थे। यूपी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें प्रदेश का उपमुख्यमंत्री पद दिया गया था।

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 312 सीटें जीती थीं। महेंद्र नाथ को भाजपा के मिशन 2019 को ध्यान में रखकर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading