
पैसा कमाने के लिए कोई इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकता है ये कोई इन दोनों लड़कियों से सीखे। खैर ये सीखने वाली बात नही बल्कि एक बहुत बड़ा अपराध है। और ऐसे अपराधों के लिए हमारे कानून में बड़ी सज़ा भी है।
अभी हाल ही में आप सबने सेल्फी लेने के चक्कर मे दो लड़कियों के नहर में डूबने की कहानी तो सुनी होगी। लेकिन क्या आप इसकी सच्चाई जानते हैं।
तो चलिए हम इस कहानी की सच्चाई आपको बताते हैं।
2 बहने जिनके ख्वाब बहुत ऊँचे-ऊँचे, लेकिन बेचारे माँ बाप जो कर सकते थे उन्होंने हर संभव, हर मुमकिन कोशिश की कि अपने बच्चों को काबिल बना सकें।
लेकिन कभी-कभी बच्चों के ख़्वाब आसमान से भी ऊँचें हो जाते हैं और वे उन्हें पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं।
अभी 2 दिन पहले सेल्फी खींचते समय नहर में गिर कर डूबने वाली लड़कियों की कहानी कुछ और ही निकली। दोनों युवतियों ने डूबने की कहानी रची और अपने सपने पूरे करने शहर से बाहर निकल ली। लेकिन उनके अपने सपने के चक्कर मे पुलिस और सेना को काफी मशक्क़त करनी पड़ गयी।
यहां दो बहनों को गोताखोर दाे दिनों तक अपरबार दोआब नहर में ढूंढते रहे, लेकिन जब पूरे मामले में खुलासा हुआ तो पुलिस सहित सभी लोग अवाक रह गए। शुक्रवार को अपरबार दोआब नहर के सठियाली पुल के पास सेल्फी लेते हुए दो लड़कियों के पानी में बह जाने की सूचना से हड़कंप मच गया था। बताया गया था कि वे सुबह सैर करने नहर के पास गई थीं अौर इसी दौरान वे नहर में गिर गईं। लेकिन, उनके साथ गई तीसरी बहन ने खुलासा किया कि ढ़र सारा पैसा कमाने के लिए दोनों ने घर से भागने के लिए सारा ड्रामा किया। बहन ने बताया कि दोनों किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कार में बैठ कर चंडीगढ़ की अोर गई है और उसे घरवालों को सेल्फी लेते हुए नहर में बह जाने की कहानी बताने को कहा। दोनों बहनें किसी बड़े शहर में जाकर खूब सारा पैसा कमाकर अपने सपने को पूरा करना चाहती हैं। पुलिस का कहना है कि लड़कियों की बरामदगी के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।दूसरी ओर, जिला प्रशासन को अपरबारी दोआब नहर में दोनों लड़कियों के डूबने की खबर मिलने के बाद उनकी तलाश में करीब 150 सेना व पुलिस के जवानों ने दिन रात एक कर दिया। सेना व पुलिस के माहिर गोताखोरों ने लगातार 18 घंटे यूबीडीसी नहर के चप्पे चप्पे को खंगाल लिया, लेकिन कामयाब नहीं मिली।बता दें कि शुक्रवार की सुबह थाना काहनूवान के गांव सठियाली निवासी 16 वर्षीया सोफिया ने अपने अभिभावकों को बताया था कि वह नहर के किनारे सैर के लिए बहन लवप्रीत माही व चचेरी बहन निशा के साथ गई थी। वहां मोबाइल से सेल्फी लेते समय लवप्रीत और निशा नहर में गिर गई और पानी के तेज बहाव में बह गईं। इससे हड़कंप मच गया और पुलिस व पूरा जिला प्रशासन दोनों लड़कियों की तलाश में जुट गया। देर रात तक जब उनके हाथ कुछ नहीं लगा तो पुलिस की संदेह की सूई सोफिया की तरफ घूमी। डीएसपी प्रहलाद सिंह ने थाना काहनूवान में बताया कि सोफिया से पूछताछ की तो उसने हैरानीजनक खुलासा किया। सोफिया ने बताया कि वह बहन लवप्रीत माही व चचेरी बहन निशा के साथ तड़के चार बजे सैर के लिए सठियाली पुल पर गई थी। उसने बताया कि लवप्रीत व निशा किसी बड़े शहर में नौकरी की तलाश के लिए जाना चाहती थीं, ताकि वह अधिक पैसा कमा सकें। इस कारण उन्होंने सठियाली पुल से गुजरने वाली कई कारों को रोकने का प्रयास किया। इनमें से एक कार ने उन्हें लिफ्ट दे दी अौर उसमें सवार होकर वे चंडीगढ़ की ओर चली गईं।सोफिया ने बताया कि दोनों ने उसे पिता की कसम देकर घर वालों को नहर में डूबने की झूठी कहानी बताने को लिए कहा था। पुलिस सोफिया के बयान कलमबद्ध कर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस की ओर से लड़कियों की तलाश करने के लिए विभिन्न स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। इनमें एक टीम को विशेष रूप से चंडीगढ़ भेजा गया है। पुलिस को इस मामले में गुमराह किया गया है, लेकिन मामला लड़कियों की बरामदगी के बाद ही दर्ज किया जाएगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7