Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Cricket / कुंबले ने अपने इस्तीफे के बाद साधा कोहली पर निशाना

कुंबले ने अपने इस्तीफे के बाद साधा कोहली पर निशाना

 

 

टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने कुंबले से वेस्टइंडीज दौरे तक टीम इंडिया का कोच बने रहने के लिए कहा था। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद कुंबले का एक साल का अनुबंध समाप्त हो गया था। गौरतलब है कि कुंबले के इस्तीफे ने एक बार फिर उनके और खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की बातों हवा दी है।

अपने इस्तीफे के कुछ घंटो बाद ही अनिल कुंबले ने ट्वीट कर सीएसी को ‘थैंक यू’ कहा। इसके साथ ही अनिल कुंबले ने अपने ट्वीट में खत भी जोड़ा, अंग्रेजी में लिखा गया था। इस पत्र में कुंबले ने कई बातें लिखी हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने कुंबले के कार्यकाल के दौरान शानदार खेल दिखाया और बीते एक वर्ष में एक भी सीरीज नहीं गंवाई। कुबंले ने अपने पत्र में कोहली पर निशाना साधा उन्होंने लवने पत्र में लिखा कि “सीएसी ने मुझे मुख्य कोच पर बने रहले के लिए कहा। मुझ पर दिखाए गए उनके भरोसे से मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। बीते एक वर्ष की सफलता का श्रेय कप्तान, पूरी टीम, सहायक कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को जाता है। इस खत से पहले, बीसीसीआई ने पहली बार मुझे बताया कि कप्तान को मेरे ‘तरीकों’ और मेरे कोच बने रहने से दिक्कत थी।”

 

“मुझे यह अटपटा लगा क्योंकि मैंने हमेशा कोच और कप्तान की बीच की सीमाओं को सम्मान किया है। हालांकि, बीसीसीआई ने हमारे बीच की खाई पाटने की कोशिश की, मगर यह साफ हो गया कि अब सब कुछ ठीक नहीं हो सकता। ऐसे में अब मेरे लिए आगे बढ़ जाना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा।”

 

“प्रोफेशनलिस्म, अनुशासन, समर्पण, ईमानदारी और हुनर जैसे कुछ गुण मैं अपने साथ लाया। इनके सम्मान से ही संबंधों बेहतर किया जा सकता है। एक कोच को टीम को बेहतर बनाने के लिए खुच को भी निरंतर रूप से बेहतर बनाना होता है। मेरे अनुसार इन मतभेदों के बीच यह जिम्मेदारी बीसीसीआई और सीएसी को सौंप देना ही बेस्ट होगा। वो इसे अपने विवेक अनुसार किसी को भी दे सकते हैं।”

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading