Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मॉडल अंजलि ने क्या सुसाइड

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मॉडल अंजलि ने क्या सुसाइड

 

अपनी किस्मत चमकाने के लिए लोग मायानगरी की तरफ रुख रखते हैं लेकिन जब कुछ ख़ास हाथ नहीं आता तो वो जिंदगी में हारने लगते हैं तो वो ऐसा कुछ कर लेते हैं जिससे कि उनकी किसी को कल्पना नहीं होती है।

करीब 8 साल से मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों में अपने पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रही अभिनेत्री अंजलि श्रीवास्तव का शव मुंबई के अंधेरी स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन पहली नजर में खुदकुशी के मामला नजर आ रहा है।

29 साल की अंजलि ने 13 दिन पहले 6 जून को अपने मम्मी-पापा को मैरिज एनिवर्सरी का मैसेज पोस्ट किया था। उन्होंने यह मैसेज एक वीडियो के फॉर्म में पोस्ट किया था।

मुंबई पुलिस प्रवक्ता डॉ रश्मि करंदिकर के मुताबिक अंजलि के घर वाले 2-3 दिन से उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो फोन नहीं उठा रही थी। अंजलि मुंबई में अंधेरी-जुहू गली में कोस्टा कैफे के पास परिमल सोसायटी में रहती थी। परेशान घर वालों ने मकान मालिक को फोन कर अंजलि से संपर्क करने को कहा।

 

सोमवार को मकान मालिक ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोल घर में प्रवेश किया तो अंजलि पंखे से लटकी हुई मिली। अंजलि ने साडी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। अंजलि के पीआर संजय पटियाला के मुताबिक 29 साल की अंजलि इलाहाबाद की रहने वाली थी। अब तक “लहू के दो रंग”, “हमरा दारू ना मेहरारू चाही” जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी थी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe