Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पुणे में अवैध शराब पर छापा, नोटों से भरी अलमारी देख सन्न रह गई पुलिस, गड्डियां गिनने मंगानी पड़ी मशीन

पुणे में अवैध शराब पर छापा, नोटों से भरी अलमारी देख सन्न रह गई पुलिस, गड्डियां गिनने मंगानी पड़ी मशीन

Crime Report | Akash Dhake | Pune Breaking News | Khabar 24 Express

महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को शराब से ज्यादा नोटों का जखीरा मिला।

छापेमारी के दौरान एक घर की अलमारी से इतनी सारी नोटों की गड्डियां बरामद हुईं कि पुलिस को खुद नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी।

ये मामला अब सिर्फ अवैध शराब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि काले धन और बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है।

यह पूरा मामला पुणे के कोंढवा इलाके की काकड़े वस्ती का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां एक घर से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है।

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर से व्हिस्की और रम समेत करीब 70 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

लेकिन असली हैरानी तब हुई, जब तलाशी के दौरान पुलिस बेडरूम में पहुंची। वहां रखी एक अलमारी खोली गई, तो उसके हर खाने में नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं।

पहले तो पुलिस ने हाथ से नोट गिनने की कोशिश की, लेकिन रकम इतनी ज्यादा थी कि आखिरकार नोट गिनने की मशीन बुलानी पड़ी। जांच में कुल 1 लाख 41 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।

मामला सामने आते ही इनकम टैक्स विभाग भी अलर्ट हो गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान अमर कौर, दिलदार सिंह और देवश्री जुन्नी सिंह के रूप में हुई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब के पीछे कितना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है और पैसों का सोर्स क्या है।

पुणे पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है और आने वाले दिनों में ऐसे और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अवैध शराब और काले धंधे पर शिकंजा लगातार कसता जाएगा।

ऐसी ही बड़ी और सनसनीखेज खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और खबर 24 एक्सप्रेस के साथ जुड़े रहें।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading