देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत, मशहूर UPSC टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने राजनीति को अलविदा कह दिया है।
मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि राजनीति छोड़ना उनका निजी निर्णय है और उन्होंने Aam Aadmi Party को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने Arvind Kejriwal को महान नेता बताते हुए उनके प्रति आभार भी जताया।
अब सवाल उठता है कि आखिर अचानक ऐसी क्या वजह बनी कि अवध ओझा ने राजनीति ही छोड़ दी?
अवध ओझा ने अपने भावुक पोस्ट में लिखा कि वह आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के दिल से आभारी हैं। उन्होंने लिखा कि अरविंद जी, मनीष जी, संजय जी और पार्टी के हर कार्यकर्ता ने जो प्रेम और सम्मान दिया, उसका वह जीवन भर ऋणी रहेंगे।
उन्होंने साफ कहा कि राजनीति से संन्यास उनका व्यक्तिगत फैसला है और इसके पीछे किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता हैं… जय हिन्द।
राजनीति में एंट्री के समय अवध ओझा को युवाओं की एक नई राजनीतिक आवाज के तौर पर देखा जा रहा था। आम आदमी पार्टी के कई मंचों पर वह नजर आए, प्रचार में भी सक्रिय रहे, लेकिन अब अचानक लिया गया यह फैसला सभी को चौंका रहा है।
अब बात करें कि आखिर अवध ओझा हैं कौन? अवध ओझा का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। वह देश के सबसे लोकप्रिय UPSC शिक्षकों में गिने जाते हैं। उनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है।
कोविड लॉकडाउन के दौरान जब ऑफलाइन क्लासेस बंद हो गईं, तब उन्होंने यूट्यूब के जरिए ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया। उनकी अलग अंदाज की टीचिंग स्टाइल, भावनात्मक जुड़ाव और मोटिवेशनल बातें युवाओं के दिल को छू गईं और देखते ही देखते वह इंटरनेट सेंसेशन बन गए।
ऐसे लोकप्रिय शिक्षक का राजनीति छोड़ देना अब एक बड़ा सवाल बन चुका है। क्या वह फिर से केवल शिक्षा और युवाओं के मार्गदर्शन पर ही पूरा ध्यान लगाएंगे? या भविष्य में किसी और भूमिका में नजर आएंगे?
फिलहाल अवध ओझा ने राजनीति से पूरी तरह दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है और आम आदमी पार्टी से अपना रिश्ता समाप्त कर लिया है। लेकिन यह फैसला महज एक संन्यास है या किसी नई शुरुआत का संकेत, इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express