महाराष्ट्र के नांदेड (Nanded) जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उमरी तालुका के गोलेगांव (Golegaon) में हुई इस डबल मर्डर (Double Murder) की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।
प्रेम संबंध बना जानलेवा
जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय संजीवनी कमले (Sanjivani Kamle) की शादी करीब एक साल पहले सुधाकर कमले से हुई थी। शादी से पहले ही उसका प्रेम संबंध लखन भंडारे (Lakhan Bhandare) से था। विवाह के बाद भी दोनों का रिश्ता मोबाइल और मुलाकातों के जरिए जारी रहा।
सोमवार को जब ससुराल वाले घर से बाहर थे, संजीवनी ने प्रेमी को घर बुला लिया। लेकिन अचानक पति और परिवार लौट आए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति (Caught with Lover) में देख लिया। गुस्से में पति ने मायकेवालों को बुला लिया।

पिता और परिजनों ने कर दी डबल हत्या
इसके बाद संजीवनी का पिता मारोती सुरने, चाचा माधव सुरने और दादा लक्ष्मण सुरने मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने बेटी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या (Honor Killing in Nanded) कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद संजीवनी का पिता खुद पुलिस थाने पहुंचा और गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने संजीवनी का शव बरामद कर लिया है, जबकि लखन की तलाश देर रात तक जारी रही।
पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने पिता, दादा और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। इस ऑनर किलिंग (Nanded Honor Killing Case) ने पूरे नांदेड जिले में सनसनी फैला दी है।
Exclusive Story : Khabar 24 Express
Location : Nanded, Maharashtra
.
.
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express