
हरियाणा के सोनीपत में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा गांव जवाहरा के रहने वाले थे। शुक्रवार को उन्होंने गांव में अपने परिवार और बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया था। रात करीब 9 बजे वह अपने घर के पास थे। उसी समय एक पड़ोसी पिस्तौल लेकर आया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जान बचाने के लिए पास की एक दुकान में घुस गए।
हमलावर ने वहां जाकर उन्हें दूसरी गोली मार दी। एक गोली उनके माथे पर और दूसरी पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और हमलावर भाग गया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। उन्हें आनन फानन में खानपुर कलां गांव स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीजेपी मंडल अध्यक्ष की हत्या को लेकर गांव में जमीनी विवाद की चर्चा है। दूसरी बात यह कि 2022 में उनकी पत्नी कोमल ने सरपंच का चुनाव लड़ा था और मामूली अंतर से हार गई थी। तब विरोधी कृष्ण सरपंच बन गया था। कृष्ण सरपंच के साथ आशा वर्कर का भी काम करता था।

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
One comment
Pingback: सोनीपत में BJP मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा को पड़ोसी ने मार दी गोली – https://jitendra.net.in