Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / रतनपुर बॉर्डर पर दिल दहलाने वाला भयंकर हादसा 7 की मौत, कई हुए घायल

रतनपुर बॉर्डर पर दिल दहलाने वाला भयंकर हादसा 7 की मौत, कई हुए घायल

रतनपुर बॉर्डर पुलिस चौकी के सामने हुआ एक बड़ा हादसा हुआ। ट्रक ने सावरियो से भरी क्रुजर को टक्कर मारी, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई है।

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र रतनपुर बॉर्डर पुलिस चौकी के सामने रविवार दोपहर ट्रक ने क्रुजार गाड़ी को टक्कर मारी। हादसे में 7 लोगो की मौत और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार रतनपुर बॉर्डर पुलिस चौकी के सामने सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी।ट्रक ने आगे चल रही सवारी से भारी क्रूजर को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक को चला रहे दरिंदे ड्राइवर ने क्रूजर गाड़ी को रौंद दिया। जिसकी वजह से क्रूजर में सवार करीब 20 लोगों में से 7 की दर्दनाक मौत हो गई। और 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद घायलों को चार एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। हादसा इतना जबरदस्त था की क्रूजर बुरी तरह से श्रतिग्रस्त ही गई। इधर सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में सदर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। वही गुजरात के समालजिया में तीन जनों भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार क्रूजर जीप ओवरलोडेड थी। जीप के ऊपर भी सवारियां बैठी हुई थी। हादसे में मारे गए लोगों अधिकांश वे यात्री शामिल हैं जो जीप के ऊपर बैठे थे।

ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, डूंगरपुर


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading