Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे की मौत के मामले में आया नया मोड़, आखिरकार पुलिस की पकड़ में आया कातिल

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे की मौत के मामले में आया नया मोड़, आखिरकार पुलिस की पकड़ में आया कातिल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम दिवंगत एन. डी. तिवारी के बेटे की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। रोहित की मौत को लेकर जैसे ही रिपोर्ट आई कि उनकी मौत गला दबाने से हुई है। हत्या की आशंका के चलते रोहित के परिवारवालों से मौत के बारे में पुलिस ने सवाल जबाव किये।

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस रोहित की पत्नी अपूर्व को इस हत्या के मामले में प्रमुख संदिग्ध मान रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस अपूर्वा को किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है।

अब रोहित की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। रोहित की हत्या गला दबाकर और ज़हर देकर की गई थी और पुलिस हत्या का शक रोहित की पत्नी पर जता रही है।

रोहित की पत्नी का बार-बार बयान बदलना, महिला रिश्तेदार को लेकर पति पर शक करना। वारदात वाली रात रोहित और महिला रिश्तेदार का बाहर से शराब पीकर घर पहुंचना। फिर फरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातों का सामने आना। ये सब कड़ियां रोहित शेखर की पत्नी की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है।

बार-बार बयान बदलने की वजह से पुलिस का शक पत्नी अपूर्वा पर गहरा गया है। फरेंसिक रिपोर्ट सोमवार को आ चुकी है, जिसके आधार पर अपूर्वा के इसमें शामिल होने की बात पुख्ता हो गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि रोहित के नाखून और पैरों के तलवे नीले पड़े हुए थे।
जानकारों के मुताबिक, इसकी वजह ऑक्सीजन लेवल का डाउन होना होता है। इसलिए गला दबाने से पहले ‘जहर’ देने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में किसी भी समय अपूर्वा की गिरफ्तारी होने के संकेत मिल रहे हैं। तफ्तीश में पता चला है कि रोहित ने हल्द्वानी से दिल्ली लौटते वक्त महिला रिश्तेदार के साथ गाड़ी में शराब पी थी। अपूर्वा इस महिला को लेकर शक करती थी। दोनों के बीच इसे लेकर अकसर झगड़े होते थे।
यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम दिवंगत एन. डी. तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी 16 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने रविवार को आरोप लगाया था कि अपूर्वा और उसके परिवार वालों की नजर रोहित की संपत्ति पर थी।


Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

नवी दिल्ली : ‘नारी शक्ती वंदन अधिनियम’मुळे महिलांना राजकारणात नवे बळ — रक्षाताई खडसे

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading