Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अगर राजनाथ सिंह की इस बात को सेना ने मान लिया तो ख़त्म हो जायेगी पाकिस्तान की सारी अकड़

अगर राजनाथ सिंह की इस बात को सेना ने मान लिया तो ख़त्म हो जायेगी पाकिस्तान की सारी अकड़

 

 

 

 

अगर भारतीय सेना ने राजनाथ सिंह की इस सलाह को मान लिया और भारतीय सरकार ने सेना को ऐसा आदेश दे दिया तो आप यकीन मानिए ऐसी खुली छूट मिलने के बाद भारत हर कदम पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ा देगा।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में बार-बार हिंसा और उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है लेकिन यह सिलसिला लंबे समय तक नहीं चलेगा। राजनाथ ने कहा कि सेना को खुली छूट है कि पाक की तरफ से एक गोली चले तो भारत की गोलियों की गिनती नहीं होनी चाहिए।
हिमाचल के जिला हमीरपुर में त्रिदेव सम्‍मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने होलसेल भ्रष्टाचार किया है। मोदी सरकार पर तीन साल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

जीएसटी पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘न खाता न वही, जो आप कहो वो ही सही’। राजनाथ सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत में ही नहीं दुनिया में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। 1984 में भाजपा की संख्या केवल दो रह गयी थी लेकिन 30 वर्षों के बाद भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है।

आज भारत के दो तिहाई भूभाग पर भाजपा शासन में है। राजनाथ ने कहा कि लोगों ने नोटबंदी के बाद काफी कठिनाई उठाई लेकिन देश की जनता ने इसका स्वागत किया। पीएम मोदी के इस कदम ने पूरे विश्व में देश का सिर ऊंचा कर दिया। दुनिया के अर्थशास्त्री नोटबंदी के लिए पीए मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

राजनाथ ने योग को लेकर कहा कि जो योग हमारे ऋषियों की देन है उसे विश्व के 177 देशों ने अपनाया है। भारत की संस्कृति का परचम विश्व में लहराया है।

केंद सरकार ने हिमाचल को भरपूर पैसा ‌दिया लेकिन राज्य की सरकार काम करने में दिलचस्पी नहीं है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राजनाथ सिंह से मांग करजे हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्सेस में हिमाचल के जवानों को भी भर्ती किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया ‌कि वे जल्द इसके लिए व्यवस्‍था करेंगे। राजनाथ ने कहा कि मुझे विश्वास है की हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और यहां की जनता हमारा पूरा साथ देगी। गृह मंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जा रही है।

अगले 4-5 सालों में एक करोड़ युवाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। मोदी सरकार ने क्लास थ्री और फोर की भर्ती के लिए इंटरव्यू खत्म किए।

राजनाथ बोले जैसे आंतरिक सुरक्षा में बॉर्डर ऑन पोस्ट का महत्व होता है वैसे ही लोकतंत्र एवं चुनावी व्यवस्था में बूथ का महत्व होता है। 2022 तक सभी गरीब परिवारों के सिर पर छत और किसानों की आमदनी दोगुनी होगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading