UP News | UGC Regulations 2026 | Shankaracharya Avimukteshwarananda Insult in Magh Mela | Alankar Agnihotri Resignation | Bureau Report Zishan Alam
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर सियासी बहस तक भूचाल ला दिया है।
इस्तीफे के बाद उन्होंने ब्राह्मण विरोध, संतों पर मारपीट, UGC 2026 और खुद को DM आवास में बंधक बनाए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि कुछ ही घंटों में सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से ब्राह्मण विरोधी माहौल बनाया जा रहा है। जेल में डिप्टी जेलर द्वारा एक ब्राह्मण की पीट-पीटकर हत्या, थाने में दिव्यांग ब्राह्मण की मौत और प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ हुई मारपीट को उन्होंने इसका उदाहरण बताया।
इस्तीफे में दूसरा बड़ा मुद्दा UGC 2026 के नए नियम हैं। अग्निहोत्री का दावा है कि 13 जनवरी 2026 के गजट नोटिफिकेशन के जरिए सामान्य श्रेणी के छात्रों को संभावित अपराधी की तरह देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में झूठे केस और उत्पीड़न का रास्ता खुलेगा। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
इस्तीफे के बाद मामला और गर्म हो गया, जब अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें बरेली DM आवास में करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया। उनका कहना है कि लखनऊ से आए एक फोन कॉल में अपशब्द कहे गए और रातभर वहीं रोके जाने की साजिश थी।
वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। DM का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं बातचीत के लिए आए थे, बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, कोई दबाव या बंधक जैसी स्थिति नहीं थी। प्रशासन ने आरोपों को तथ्यहीन और भ्रामक बताया।
इसी बीच सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर शामली कलेक्टर कार्यालय से अटैच कर दिया है। मामले की जांच बरेली मंडलायुक्त को सौंपी गई है। उधर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अलंकार अग्निहोत्री से बातचीत कर उन्हें धर्म के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी देने का ऑफर भी दिया है।
ऐसी ही ज़मीन से जुड़ी, बेबाक और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करें क्योंकि यहां खबर सिर्फ दिखाई नहीं जाती, समझाई जाती है Nayi Soch, Naya Bharat
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express