Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Rajasthan के Churu में महिला कांस्टेबल से थाने में 7 साल तक होता रहा गैंगरेप, मामला सुन रह जाएंगे दंग

Rajasthan के Churu में महिला कांस्टेबल से थाने में 7 साल तक होता रहा गैंगरेप, मामला सुन रह जाएंगे दंग

Churu Crime News | Bureau Report Jagdish Teli | Crime Report | Khabar 24 Express

राजस्थान के चूरू से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही थाने के पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

आरोप बेहद गंभीर हैं… लेकिन कहानी में कई ऐसे सवाल हैं, जो इस केस को शक की निगाह से भी देखने पर मजबूर करते हैं। 2017 से 2025 तक कथित तौर पर गैंगरेप होता रहा…

और शिकायत तब दर्ज हुई जब महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। आख़िर ये इंसाफ की लड़ाई है या बदले की कहानी? चलिए पूरा मामला समझते हैं।

राजस्थान के चूरू जिले में तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने ही पुलिस स्टेशन के तत्कालीन स्टेशन इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म का सिलसिला साल 2017 में शुरू हुआ और लगातार 2025 तक चलता रहा। महिला कांस्टेबल के मुताबिक, पुलिस स्टेशन में तैनात अफसरों ने दबाव बनाकर उसके साथ बार-बार शारीरिक शोषण किया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसे ड्यूटी के बहाने होटल ले जाया गया, जहां नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया गया। महिला का दावा है कि इस पूरे मामले में एक बाहरी व्यक्ति विक्की भी शामिल था, जो खुद को बिजली विभाग से जुड़ा बताता था।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इतने लंबे समय तक कथित रेप झेलने के बावजूद महिला कांस्टेबल ने कभी शिकायत दर्ज नहीं कराई। ना परिवार को बताया, ना विभाग के किसी वरिष्ठ अधिकारी को।

लेकिन मामला तब पलट गया, जब महिला कांस्टेबल पर अनुपस्थिति और आपराधिक मामलों में शामिल होने के आरोप लगे। इसके बाद उसे दो महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

सस्पेंशन के कुछ ही दिनों बाद महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव से संपर्क किया और पूरे थाने पर गैंगरेप का केस दर्ज करवा दिया। एसपी के निर्देश पर पहले अंदरूनी जांच हुई और फिर एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

यहीं से इस केस पर सवाल उठने लगे। अगर 7 साल तक लगातार अपराध होता रहा, तो चुप्पी क्यों? और शिकायत ठीक उसी वक्त क्यों, जब महिला कांस्टेबल पर खुद कार्रवाई हुई?

इसी वजह से अब यह मामला केवल आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि शक और जांच दोनों के दायरे में है।

मामला बेहद संवेदनशील है और फिलहाल जांच के अधीन है। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और अगर मामला झूठा निकलता है, तो कानून के मुताबिक महिला कांस्टेबल के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हम इस केस से जुड़ा हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाते रहेंगे।

अगर आप चाहते हैं सच्ची, बेखौफ और ज़मीन से जुड़ी खबरें, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और इस खबर पर अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe