Maharashtra Politics | BMC Election 2025 | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express
महाराष्ट्र की राजनीति में आज वो हुआ है, जिसकी कल्पना भी लंबे समय से नामुमकिन मानी जा रही थी। ठाकरे बनाम ठाकरे की सियासत पर अब ब्रेक लग चुका है।
शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद दोनों भाइयों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ऐतिहासिक गठबंधन का ऐलान किया, जिसने मुंबई से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज कर दी है।
उद्धव ठाकरे ने गठबंधन के ऐलान के साथ बेहद कड़ा और भावनात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम साथ रहने के लिए एकजुट हुए हैं और अगर मुंबई या महाराष्ट्र पर किसी ने टेढ़ी नजर डाली, तो उसकी सियासत खत्म कर देंगे।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के ‘कटेंगे तो बंटेंगे’ नारे पर पलटवार करते हुए उद्धव ने कहा कि अब मराठी समाज को समझना होगा कि एकजुटता ही ताकत है।
राज ने कहा कि जिस पल का महाराष्ट्र लंबे समय से इंतजार कर रहा था, आज वो पल आ गया है। वहीं महाविकास अघाड़ी पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस ने तो खुद ही सब जाहिर कर दिया है, अब अघाड़ी बची भी है या नहीं, यह सवाल ही बेमानी है।
20 साल की दूरी, सियासी कड़वाहट और टूटे रिश्तों के बाद ठाकरे भाइयों का एक साथ आना सिर्फ गठबंधन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीएमसी की जंग में यह जोड़ी क्या मुंबई की सत्ता की तस्वीर बदल पाएगी।
ऐसी ही बड़ी राजनीतिक खबरें, अंदरूनी रणनीति और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए
खबर 24 एक्सप्रेस को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7