Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Viral Chota Mahajan Death: सोशल मीडिया सेंसेशन छोटू महाजन के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उसने उठाया ये खतरनाक कदम, वजह जान चौक जाएगे आप

Viral Chota Mahajan Death: सोशल मीडिया सेंसेशन छोटू महाजन के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उसने उठाया ये खतरनाक कदम, वजह जान चौक जाएगे आप

सोशल मीडिया एक ऐसी ताकत है जो किसी को भी तेजी से वायरल कर दे, और किसी को भी बर्बाद। लेकिन सोशल मीडिया की ये तेजी कभी-कभी इतनी घातक हो जाती है कि ये किसी की जान तक ले लेती है।

आज हम ऐसी ही खबर बताने जा रहे हैं जो दिल दहला देगी।

दरअसल सोशल मीडिया पर “छोटू महाजन” नाम के एक बच्चे का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो इतना वायरल हुआ कि लगभग हर किसी के मोबाइल में पहुंच गया। वीडियो छोटू महाजन का था जो बिहार के एक गांव में रहता था, वो फास्ट फूड बेचकर अपनी आजीविका चला रहा था। लोग उसके पास फास्टफुड भी खाते और थोड़ा बहुत मजाक करते और निकल जाते। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जून के अंतिम दिनों में उसने मौत को गले लगा लिया।

हरानी की बात ये है कि सभी को लगता था कि ठेले पर काम कर रहा वो इंसान एक 6-7 साल का बच्चा था लेकिन वो 6-7 साल का नहीं बल्कि ज्यादा उम्र का था। छोटू महाजन मूल रूप से बिहार राज्य का रहने वाला था। उसकी बीमारी की वजह से कद काठी नहीं बढ़ रही थी। लोग उसका मजाक बना रहे थे। कई बार तो जरूरत से ज्यादा मजाक बना देते थे।

जब छोटू वायरल हुआ तो उसके पास लोगों की भीड़ लगने लग गई। अब वो पहले से जादा कमाई कर रहा था। लेकिन इस कमाई के बीच बहुत से लोग उसके पास आकर उसका मजाक भी बना रहे थे। एक तो बीमारी और ऊपर से लोगों का मजाक।

फिर छोटू ने वही किया जो शायद कोई सोच भी नहीं सकता। लोगों का मजाक छोटू के मन मस्तिक में घर कर गया। उसे इतना बुरा लगा कि उसने मौत को गले लगा लिया।

भांति भांति के लोग इस दुनिया में हैं उन्हें किसी के जीवन की कोई परवाह नहीं और न ही किसी की चिंता है। छोटू महाजन किसी तरह अपनी आजीविका चला रहा था। उसने किसी से नहीं कहा कि उसे प्रसिद्धि चाहिए, या नाम चाहिए। वो ईमानदारी से मेहनत कर रहा था लेकिन कुछ लोगों को उसकी ये मेहनत रास नहीं आई। वो छोटू के पास जाते और उसका मजाक बनाते। लेकिन उनका ये मजाक छोटू की जिंदगी पर बन आया।

बता दें कि छोटू महाजन तब वायरल हुआ जब नितिन नाम के एक व्यक्ति ने उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की। वायरल होने के बाद छोटू की वीडियो को देखकर उसकी दुकान पर आने वाले लोगों की संख्या में भारी उछाल देखा गया था। बता दें, छोटू चाइनीज स्ट्रीट फ़ूड का ठेला लगाता था।

छोटू महाजन बचपन से विकलांग था। वो चल नहीं पाता था। उसे ज़िंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। साथ ही कई बीमारियों से ग्रस्त होने के कारण उसका कद भी ज़्यादा नहीं बढ़ पाया था। बीते दिनों में इन सब के चलते ही छोटू ने ख़ुदकुशी कर ली। हालात से मजबूर छोटू महाजन ने ज़िंदगी के आगे हार मान ली। अब उसके घर में केवल उसके पिता हैं, जो घर का बोझ अपने कंधे पर लादे हुए हैं।

रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe