Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मोदी का जादू, बाबा का बुलडोजर : बर्बाद कांग्रेस, मायावती की राजनीति खत्म, अखिलेश की साइकिल पंचर : Manish Kumar Ankur

मोदी का जादू, बाबा का बुलडोजर : बर्बाद कांग्रेस, मायावती की राजनीति खत्म, अखिलेश की साइकिल पंचर : Manish Kumar Ankur

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से एक बात जरूर सामने आई है और वो है कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त सपना साकार होता नजर आ रहा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने हैं और इनमें कांग्रेस को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की लगातार दूसरी बार धमाकेदार जीत ने ये तो साबित कर ही दिया है कि फिलहाल उसका कोई विकल्प नहीं है। साथ ही समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के लिए ये सवाल और गंभीरता से खड़ा हो गया है कि उनका भविष्य क्या है और आने वाले वक्त में इन पार्टियों की अहमियत कितनी बचेगी?

दरअसल हर चुनाव के बाद हारने वाली पार्टियों को लेकर ऐसे कुछ सवाल खड़े होते हैं और जीत की एक लहर के आगे ऐसी पार्टियां खुद को कुछ वक्त तक बेबस महसूस करती हैं। आरोप प्रत्यारोप के दौर चलते हैं, ईवीएम के साथ-साथ निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं और कुछ समय बाद जनता के फैसले के आगे सब मजबूर हो जाते हैं। इस बार भी फिलहाल उत्तर प्रदेश में विपक्ष अपनी उम्मीदों पर पानी फिरते देख रहा है।

उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। पंजाब में भले भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पंजाब में भाजपा का कभी जनाधार था ही नहीं।


लेकिन कांग्रेस ने जो खोया है उसे वापस पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन नज़र आ रहा है।

मोदी का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अगर ऐसा नहीं होता तो उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी न हारते। इसे मोदी लहर का ही नाम दिया जाएगा। मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

कोरोना से हुई मौतों का मुद्दा हो या बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, अराजकता का मुद्दा हो ये सब मुद्दे मोदी के जादू के आगे फुस हो गए।

मोदी के जादू का ही असर है कि यूपी की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती की राजनीति लगभग खत्म सी हो गई है। वहीं भारत अब कांग्रेसमुक्त भारत नज़र आने लगा है।

विपक्ष के सारे मुद्दों को मोदी की रणनीति फेल कर देती है। यही वजह है कि पीएम मोदी हर वक़्त चुनावी मोड में नज़र आते हैं।

यूपी में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी भी कुछ कमाल न दिखा पाई। यहां किसानों का मुद्दा भी भाजपा का कुछ नहीं बिगाड़ पाया। वरना लखीमपुर खीरी में भाजपा क्लीन स्वीप न कर पाती। इन पांच में से चार राज्यों में सभी मुद्दों के आगे हिंदुत्व का मुद्दा टॉप पर रहा।

मोदी के हिंदुत्व का मुद्दा इस कदर हावी रहा कि बाकी सभी दल पानी भरते नज़र आ रहे हैं। भाजपा न केवल तेज़ी से बढ़ रही है बल्कि विशाल जीत हासिल कर रही है।

मनीष कुमार अंकुर की कलम से


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading