.
.
.
.
.
बांग्लादेश की एयरलाइन ‘बिमान बांग्लादेश’ का एक विमान शुक्रवार को ढाका से मस्कट जा रहा था। लेकिन, पायलट को दिल का दौरा पड़ने के चलते विमान की नागपुर में ही आपात लैंडिंग करानी पड़ी।
भारत की सीमा में अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान के पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। जानकारी के अनुसार, विमान में 126 यात्री सवार थे। यात्रियों को लेकर जा रहा यह विमान बांग्लादेश का था। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
.

जानकारी के अनुसार जब पायलट की तबीयत बिगड़ी तब विमान रायपुर के पास था और आपातकालीन लैंडिंग के लिए कोलकाता एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया गया था।
कोलकाता एटीसी ने विमान को अपने सबसे नजदीक स्थित एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराने की सलाह दी, जो नागपुर एयरपोर्ट था। फ्लाइट ट्रैकिंग एप फ्लाइटरडार24 के अनुसार यह विमान बोइंग 737-8 था। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच हवाई यात्रा को अनुमति दिए जाने के बाद बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस ने भारत के साथ उड़ान सेवाएं हाल ही में फिर से शुरू की हैं।
नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाने के बाद सभी यात्री सकुशल हैं और उन्हें जल्द ही भेजने का इंतज़ार किया जा रहा है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
