Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / धरने पर बैठे सचिव व रोजगार सहायकों को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री केदार कश्यप व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लताउसेंडी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

धरने पर बैठे सचिव व रोजगार सहायकों को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री केदार कश्यप व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लताउसेंडी ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

कोण्डागाँव जिला मुख्यालय में 26 दिसम्बर से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सचिव व रोजगार सहायकों के समर्थन में अब विपक्षी पार्टी के नेताओं का समर्थन का दौर शुरू हो चुका है।

पंचायत सचिव अपनी एक सूत्री मांग नियमतिकरण, रोजगार सहायक के वेतन विसंगति व वरीयता के अनुसार सचिव पद पर भर्ती करने की मांग पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

वहीँ सचिव व रोजगार सहायक हड़ताल पर बैठ जाने पर पंचायत स्तर के विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं।


इस हड़ताल में समर्थन पर पहुंची पूर्व मंत्री लताउसेंडी ने राज्य सरकार व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम पर निशाना साधते हुऐ कहा कि कांग्रेस सरकार की विफलताओं की बात जब बीजेपी करती है तो वे केंद्र सरकार पर बयानबाजी कर मुद्दों से भटकाते हैं। जिस चमचमाती सड़कों पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ियां दौड रही है वे भी भाजपा सरकार की देन है।
बीजेपी के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भी पंचायत सचिव व रोजगार सहायक की मांगों को जायज ठहराया।

कोंडागाँव से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए अमरेश झा की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe