Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर पर कविता

भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर पर कविता

भारतीय नौसेना दिवस 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में 4 दिसम्बर को मनाया जाता है।भारतीय नौसेना, भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है।जो अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षक है। 55,000 नौसैनिकों से सुसज्जित यह विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना भारतीय सीमा की सुरक्षा को सदा प्रमुखता से निभाते हुए विश्व के अन्य प्रमुख मित्र राष्ट्रों के साथ सैन्य अभ्यास में भी सम्मिलित होती है।

इसी नोसेना विजय व स्थापना दिवस पर अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से भारतीय नोसेना की वीरता भरे गौरव इतिहास पर कहते हुए की,

सदियों से नोसेना भारत की
रही और है विजयी महान।
बस उपयोग घटा तो कम हो गयी
फिर उभरी बन कर लक्ष्य संधान।।
नील श्वेत वस्त्र नोसेना सैनिक
नाम नमक निशान उद्धघोष।
नाम रेजीमेंट नमक देश निशान तिरंगा
जय काली जय बजरंगबली विजयघोष।।
भारत घिरा समुंद्रीय तट इन
अरब सागर बंगाल की खाड़ी।
और हिंद महासागर जलीय भाग
इन तटीय सुरक्षा नोसेना अगाड़ी।।
विश्व की पंचम बड़ी नोसेना
भारत का बनकर स्वाभिमान।
शं नो वरुणः नोसेना नारा
अर्थ जलदेवता वरुण है देना मान।।
सुसज्जित पनडुब्बी जलयान
ओर संग सम्पन्न आधुनिक हथियार।
सारे संयंत्र सुरक्षा बन प्रहरी
सदा निवासे जलाधार।।
घुसपैठी हो जलक्षेत्र के
निगरानी है सभी तस्कर।
नोसेना से कोई बचे ना
सदा मुस्तेद सैन्यबल लाव लस्कर।।
सन इकहत्तर पाक युद्ध मे
विजय करी नोसेना भारत।
उसी स्मरणीय दिवस मनाते
4 दिसंबर जय नोसेना भारत।।
धूल चटाई पाक युद्ध में
उनके करके बेड़ागर्क।
तोड़ दी कमर पाक सेना
पहुँचा दिए मार कर नरक।।
बिन ख़ुद को क्षति पहुँचाये
दुश्मन नोसेना तोड़ी रीढ़।
दिखा दिया सारी दुनियां को
भारत महान है युद्धपोतों की पीढ़।।
यो आज दिवस है नोसेना का
जिस पर हम भारतीय है नाज।
उन्हें कहे जय हिंद जय सेना
तुम हो भारत गौरव ताज।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading