Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / “सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”, भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता परोसने वाले आज भोजपुरी फिल्मों में सेंसर बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं : Khabar 24 Express

“सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”, भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता परोसने वाले आज भोजपुरी फिल्मों में सेंसर बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं : Khabar 24 Express







नेता नेता ही होता है। और नेता के न जाने कितने चहरे होते हैं। खैर ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसको खुद नेता ही साबित करते हैं।
हम बात कर रहे हैं अभिनेता से नेता बने रवि किशन की। रवि किशन भोजपुरी, बॉलीवुड, टॉलीवुड में काफी समय तक काम करते रहें हैं। विलेन से लेकर हीरो, हर तरह के रवि किशन में निभाएं हैं। रवि किशन कई बार चर्चा में आये, कॉन्ट्रोवर्सी भी हुईं। लेकिन अब रवि भाजपा के बड़े नेता और सांसद बन चुके हैं।
और नेता बनने के बाद रवि किशन संसद में भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता का मुद्दा उठा रहे हैं। इतना ही नहीं रवि भोजपुरी फिल्मों के लिए एक अलग सेंसर बोर्ड गठित करने की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले रवि बॉलीवुड में ड्रग पर सवाल उठाते दिखे थे और अब ये भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता की सफाई भी करवाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा है कि वह अश्लील गानों के खिलाफ कड़े नियम की मांग करेंगे। हालांकि रवि किशन की ये बात कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। और करें भी क्यों न…. रवि किशन भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। और वे जिस अश्लीलता की बात कर रहे हैं वे उसी नाव की सवारी काफी समय तक करते रहे हैं।

रवि किशन : बजे खटिया चर चर

यही वजह है कि सोशल मीडिया में रवि किशन जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

एक यूजर लिखता है कि- ”भोजपुरी में अश्लीलता आपके ही दौर से शुरू हुई है। खुद तो आपने ऐसे-ऐसे गानों पर डांस किया है और अब संस्कारों की गंगोत्री बन रहे हैं।” एक अन्य ने लिखा है- ”वो राजा चटईया पे बड़ा मजा आए किसका गाना है भला, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।”



एक यूजर ने लिखा- ”पहले रंगीन कपड़ों में कचड़ा फैलाया अब सफेद कपड़े पहन के उसी को साफ करेंगे…..गजब की सोच है। हम ही फैलाएंगे…..हम ही समेटेंगे। खुद के गानों पर भी एक टिप्पणी कर ही दीजिए।” कुछ ने तो रवि किशन के उन गानों की पूरी लिस्ट ही शेयर कर दी है, जिसे वे अश्लील बता रहे हैं। लोग रवि किशन के खिलाफ खूब जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।




बता दें रवि किशन ने कहा था- ‘कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं इसलिए अब वो इस मामले को संसद में उठाएंगे। भोजपुरी एक हजार साल पुरानी भाषा है और यह इसे 25 करोड़ लोग बोलते हैं। कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर इस भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ संसद में कड़े कानून की मांग करूंगा और विशेष रूप से भोजपुरी भाषा के लिए उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करूंगा।’




इससे पहले रवि किशन ने पड़ोसी देशों से मादक पदार्थों (ड्रग) की तस्करी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से इसके सेवन को लेकर एनसीबी की ओर से की जा रही जांच का मुद्दा लोकसभा में उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। रवि किशन के इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ था। संसद में जया बच्चन ने उन पर थाली में छेद करने का आरोप लगाया था। 




रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe