Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / चम्बल में तीस किलोमीटर तक क्रूज चलाने को तैयार शिपिंग मंत्रालय : Khabar 24 Express

चम्बल में तीस किलोमीटर तक क्रूज चलाने को तैयार शिपिंग मंत्रालय : Khabar 24 Express

चंबल नदी में क्रूज का सपना जल्द पूरा हो सकता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडविया ने अधिकारियों को फेरी चलाने के निर्देश देते हुए डीपीआर तैयार करने को कहा है।चम्बल नदी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। टाइगर रिजर्व स्थापित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा को जंगल सफारी के साथ-साथ वाॅटर सफारी के लिए भी मुफीद बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इसी संबंध में उन्होंने जनवरी में जहाजरानी मंत्रालय को चम्बल नदी में क्रूज चलाने के लिए कहा था।

इस पर मंत्रालय ने फरवरी में प्रारंभिक सर्वे किया था। लेकिन इसके बाद लाॅकडाउन के चलते काम गति नहीं पकड़ सका। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को इस मामले में जहाजरानी मंत्री मनसुख मण्डविया के साथ बैठक की। प्रारंभिक सर्वे की पाॅजीटिव रिपोर्ट के देखते हुए मण्डविया ने अधिकारियों को चंबल में फेरी चलाने के निर्देश देते हुए मंत्रालय के स्तर पर ही डीपीआर तैयार करने को कहा है ताकि प्रक्रिया में ज्यादा देरी न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार के स्तर पर भी जो स्वीकृतियां प्राप्त की जानी हैं, उसकी प्रक्रिया भी तेजी से पूरी करें।प्रारंभिक सर्वे में कोटा बैराज से जवाहर सागर तक क्रूज के लिए उपयुक्त माना गया है। कुल 30 किमी लम्बे क्रूज में कोटा बैराज, गढ़ पैलेस, हैंगिग ब्रिज, कोटिया भील का महल, गेपरनाथ, गरडिया महादेव जैसे दर्शनीय स्थलों को शामिल किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए हरिमोहन राठौर की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

संजय विनायक जोशी बन सकते हैं भाजपा अध्यक्ष? मोहन भागवत की पसंद को अमित शाह देंगे हरी झंडी?

संजय विनायक जोशी बन सकते हैं भाजपा अध्यक्ष? मोहन भागवत की पसंद को अमित शाह देंगे हरी झंडी?

Leave a Reply