Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / प्राइऑरटी के पेंच में फसा गोरेगांव-घोटी सड़क निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कार्यों में लेटलतीफी..?

प्राइऑरटी के पेंच में फसा गोरेगांव-घोटी सड़क निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कार्यों में लेटलतीफी..?

गोंदिया शहर के मध्य में स्थित गोरेगांव-घोटी मुख्य मार्ग की हालत दिनोंदिन खस्ता होती जा रही है गहरे गड्ढे व कीचड़मय मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। PMJSY के अंतर्गत मार्ग का नूतनीकरण कार्य प्राइऑरटी के पेंच में दब कर रह गया है योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों में लेटलतीफी ने सवालिया निशान लगा दिया है।

गोरेगांव घोटी मार्ग की हालत अत्यंत गंभीर रूप में है। मार्ग पर अधिक मात्रा में गहरे गड्ढे तथा दलदल होने से यहां आवागमन करना मुश्किल होता जा रहा है दिनोंदिन मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पंतप्रधान ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मार्ग जब से बना है तब से यहां एक भी बार दुरुस्ती का कार्य नहीं किया गया है। संबंधित विभाग के अभियंता देशमुख ने जानकारी दी कि इस मार्ग का निर्माण कार्य नंबर 3 की प्राथमिकता में रखा गया है। मंजूर होने पर कार्य की शुरुआत की जाएगी।
इस बीच गोरेगांव शहर के मध्य में स्थित मार्ग की खस्ता हालत को देख गोरेगांव नगर अध्यक्ष आशीष बारेवार ने गोरेगांव नगर पंचायत के हद में आने वाले एरिया में नगर पंचायत के तहत कार्य करने में रुचि दिखाई है।जिसके चलते कार्य मंजूरी के लिए उन्होंने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इस विषय पर हाल ही में राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को भी अवगत कराया गया है।

गोंदिया से ख़बर 24 एक्सप्रेस के लिए अरशद शेख की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading