Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के आशीर्वाद से शहर में निकाली माँ पूर्णिमा देवी की शोभायात्रा, भंडारे का हुआ आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के आशीर्वाद से शहर में निकाली माँ पूर्णिमा देवी की शोभायात्रा, भंडारे का हुआ आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज के आवाह्न पर ‘सत्य ॐ सिद्धाश्रम” और “सत्यास्मि मिशन” की महिला भक्तों ने स्वतंत्र स्त्री शक्ति गंगा स्नान का आयोजन किया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।
बता दें कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सत्यास्मि मिशन की तरफ से स्वतंत्र स्त्री शक्ति गंगा स्नान का आयोजन होता है।


सत्यास्मि मिशन नाम की संस्था को सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने स्त्री शक्ति मिशन के लिए बनाया है। महिलाओं को उनके अधिकार दिलाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना व सरकार के समक्ष महिलाओं के उत्थान के लिए मांग करना सब इस मिशन का कार्य है।

यही वजह है कि हर कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्त्री शक्ति के द्वारा गा बजाकर माँ पूर्णिमा देवी की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके बाद स्नान आदि करके भंडारे का आयोजन किया जाता है।

इस आयोजन में महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस आयोजन पर महिलाओं व पुरुषों ने अपने अपने अनुभव शेयर किये।

लोगों ने कहा कि पूर्णिमा माता के इस आयोजन में सम्मलित हो कर एक नई ऊर्जा का प्रवाहः वे अपने अंदर महसूस कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनें तथा उन्हें सेवा पक्ष से अवगत होने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।


महिलाओं ने कहा कि प्रेरणास्रोत, ईश्वर समान, सच्चे गुरु, श्री गुरु देव, सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने उनके लिए जो किया वो ईश्वर ही कर सकते हैं।

बता दें कि सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज का आशीर्वाद पाकर सभी भक्तों ने माँ पूर्णिमा देवी की शोभा यात्रा निकाली। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ आयोजन दोपहर लगभग 3 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद काफी संख्या में भक्तों ने आश्रम में वापस आकर स्वामी जी से आशीर्वाद मांगा और माँ पूर्णिमा देवी की मूर्ती भी ली। सद्गुरु स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने भी सभी भक्तों को दिल से आशीर्वाद दिया।

बुलंदशहर से ख़बर 24 एक्सप्रेस के लिए शुभम तेवतिया की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Mumbai Family Death Mystery: Watermelon Not the Cause Behind 4 Deaths, Forensic Probe Reveals Shocking Details

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading