
माँ प्रभा किरण एक सच्ची साध्वी, जिन्होंने अपना सारा जीवन धर्म, अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया। केदारनाथ धाम से ताल्लुक रखने वाली माँ प्रभा किरण को कौन नहीं जानता है, उनका परिचय बहुत ऊपर है। लेकिन आज कुछ लोग कैसे माँ प्रभा किरण को निशाना बना रहे हैं यह खुद उन्होंने इस इंटरव्यू में बताया।
बता दें कि माँ प्रभा किरण जीवन मंत्र देती हैं, जीवन को सही ढंग से जीने की कला सिखाती हैं। माँ प्रभा किरण का कहना है कि “जीवन एक बार मिलता है, और हमने जिस योनि में जन्म लिया है यह धरती की सबसे सुंदर रचना है। हमें इस जीवन को व्यर्थ की बातों में नष्ट नहीं करना चाहिए, बल्कि ऐसे काम किये जायें जिससे हम एक मिशाल बनें।”
माँ प्रभा किरण ने जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव देखें हैं लेकिन उन्होंने अध्यात्म का रास्ता नहीं छोड़ा, माँ प्रभा किरण ने बढ़चढ़कर लोगों की मदद की। माँ प्रभा किरण के बारे में कहा जाता है कि उन्हें जो भी दान दक्षिणा धन के रूप में मिलती है वे उसे ऐसे लोगों के ऊपर खर्च कर देती हैं जिन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
माँ प्रभा किरण के फॉलोवर्स में सभी उम्र के लोग हैं, सभी जाति-धर्म के लोग हैं। माँ प्रभा को युवा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और वे उनके विचारों से काफी प्रभावित भी होते हैं।
माँ प्रभा किरण ने कभी किसी भी राजनीतिक दल की कभी पैरवी नहीं कि यहां तक कि बिहार की एक बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनावों में अपने प्रतियाशियों के प्रचार के उन्हें बुलाया। चूंकि माँ बड़े ही कोमल ह्रदय की हैं उन्होंने मना नहीं किया वो बिहार गयीं लेकिन उन्होंने किसी का भी प्रचार नहीं किया बल्कि प्रतियाशियों और वहां के निवासियों को अपने विचारों से प्रेरित जरूर किया।
उन्होंने बिहार के लोगों से कहा कि “आप स्वतंत्र हैं कि आप किसे वोट करना चाह रहे हैं किसे नहीं? आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में रहते हैं आप लोकतंत्र का हिस्सा हैं।आप लोग पार्टी की विचारधारा से हटकर यह ध्यान में रखकर वोट करना कि आप जिसे वोट कर रहे हैं वह प्रतियाशी कैसा है? वह आपके क्षेत्र का विकास करेंगा कि नहीं? आपकी सुनेगा कि नहीं? इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही वोट करें और इसके बाद भी आपकी ही जिम्मेदारी बनती है कि उस प्रतियाशी के जीतने के बाद आप उससे काम करवाएं, उसे समस्या बताएं और अगर वह पूरी नहीं करता है तो मीडिया में जाएं, उसके बारे में लोगों को बताएं, पार्टी से शिकायत करें।
माँ प्रभा किरण की ऐसी अनेक उपलब्धियां हैं। माँ प्रभा का बचपन से ही अध्यात्म की तरफ रुझान रहा और इसकी सबसे बड़ी वजह रही कि वे केदारनाथ धाम के रावल यानि मुख्य पुजारियों के परिवार से आती हैं। अध्यात्म उनकी रग-रग में बस गया।
माँ प्रभा किरण को जानने वाले उन्हें करुणा की देवी, करुणामयी माँ प्रभा किरण कहते हैं।
तो आप भी माँ प्रभा किरण के विचार सुनें, उन्होंने हमारे सवालों के कोसे बेबाक जबाव दोये यह भी देखें। इंटरव्यू 56 मिनट का है। समय निकालकर पूरा जरूर देखें।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express