
भारत में हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्र बड़ी श्रद्धा और भक्ति से मनाये जाते हैं। बता दें कि इस दिन का हिन्दू धर्म में बहुत ही महत्व हैं। कहा जाता हैं की इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने समस्त सृष्टि की रचना की थी। बहुत सी पौराणिक कथाओं में इस बात का जिक्र भी है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जीव निर्जीव यानी मानव, राक्षस, बुराई, अच्छाई, पेड़, पौधों, आकाश, समुन्द्र इत्यादि की रचना हुई थी।
हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को यानी 18 मार्च 2018 से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2075 का प्रारंभ होगा। साथ ही इस दिन चैत्र नवरात्रि का पहला दिन होता है जिसमें नौ दिनों तक देवी मां के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है। इसके अलावा इस दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाता है।
तो इस अवसर पर मशहूर समाजसेवी और सरोवर सेवा आश्रम के संयोजक विजय शर्मा ने भी सभी देशवासियों को हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं।
विजय शर्मा ने कहा कि इसी दिन से माँ शक्ति के नौ रूपों की पूजा भी प्रारंभ होती है। शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात्, नवरात्री स्थापना का पहला दिन यही है। और यह दिन सृष्टि रचना का भी पहला दिन है। इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्माजी ने जगत की रचना प्रारंभ की थी। अर्थात इस दिन की हिन्दू धर्म में बहुत बड़ी मान्यता है। उन्होंने कहा कि “मैं आदिशक्ति और ईश्वर से सभी के जीवन में खुशियों के लिए कामना करता हूँ।
उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष २०७५ विक्रमसंवत अथवा गुड़ी पाड़वा सभी के जीवन में बार-बार आयें और ढेरों खुशियाँ लेकर आयें। देश में शांति स्थापित हो। गरीबों की भूंख मिटे, बेरोजगारों को रोजगार मिले, सभी के दुःख दूर हों और जीवन में खुशियों का वास हो जाए।
विजय शर्मा ने कहा कि…
“मेरे पुण्यकर्म थे शायद,जो मुझे यह सम्मान मिला, जन्म हुआ हिन्दू घर में, रहने को हिंदुस्तान मिला।”
आपको बता दें कि विजय शर्मा बिहार के मशहूर समाजसेवी हैं और सरोवर सेवा आश्रम के संयोजक भी हैं। “सरोवर सेवा आश्रम” संस्था बहुत सारे क्षेत्रों में उत्थान के कार्य करती है।
********
ख़बर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7