Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ब्रेकिंग न्यूज़: उद्घाटन से पहले अपने ट्रायल रन पर टकराई ड्राइवरलेस मजेंटा लाइन मेट्रो, 25 दिसंबर को पीएम के हाथों होना था उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़: उद्घाटन से पहले अपने ट्रायल रन पर टकराई ड्राइवरलेस मजेंटा लाइन मेट्रो, 25 दिसंबर को पीएम के हाथों होना था उद्घाटन

 

 

 

अभी अभी दिल्ली से एक बड़ी ख़बर आ रही है। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन मेट्रो अपने ट्रायल रन में हादसाग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है मेट्रो दीवार तोड़कर बाहर निकल गयी जिससे जोरदार धमाका भी हुआ।

यह हादसा तब हुआ जब ड्राइवरलेस मेट्रो का ट्रायल हो रहा था तभी अचानक मेट्रो दीवार तोड़कर बाहर निकल गयी।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन दिल्ली मेट्रो बड़े सवालों के घेरे में आ गयी है। 25 दिसंबर को इसी रुट का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होना था। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे में अब उद्घाटन संभव है?

बताया जा रहा है कि इस रुट पर पहले भी ट्रायल के दौरान हादसा होने से बचा था और ट्रायल फेल हो गया था।

दिल्ली मेट्रो का यह रुट नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी तक जा रहा है। इसको मजेंटा लाइन का नाम दिया गया है। इस रुट की सबसे ख़ास बात यह है कि ये नोएडा से सीधे साउथ दिल्ली से जुड़ जायेगा और साथ ही फरीदाबाद को इससे काफी फायदा होगा।

इस रुट पर ड्राइवरलेस मेट्रो चलनी है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवालिया निशान दिल्ली मेट्रो पर लग रहा है कि क्या ड्राइवरलेस मेट्रो चलाना संभव है?
 

*****

 

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

NEET Paper Leak: बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading