Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सऊदी अरब सरकार का नए साल का तोहफा, लोग देख सकेंगे सिनेमा, सिनेमाघरों पर लगा प्रतिबंध 2018 से हट जायेगा

सऊदी अरब सरकार का नए साल का तोहफा, लोग देख सकेंगे सिनेमा, सिनेमाघरों पर लगा प्रतिबंध 2018 से हट जायेगा

 

 

सऊदी अरब सरकार ने अपने यहाँ रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कई सालों से सिनेमा और सिनेमाघरों पर लगा प्रतिबन्ध हट जायेगा। ये घोषण नयी साल के उपलक्ष्य में की है।
सऊदी अरब सरकार ने यह घोषणा सोमवार को की। बता दें कि अब मार्च 2018 से सिनेमाघरों को लाइसेंस प्रदान करने की योजना शुरू की जाएगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संस्कृति और सूचना मंत्री अवाद बिन सालेह अलवाद ने एक बयान में कहा कि उद्योग नियामक, जनरल कमीशन फॉर ऑडियोविजुअल मीडिया ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पहला सिनेमाघर मार्च 2018 में खुलने की उम्मीद है। यह कदम 2030 आर्थिक दृष्टि के भाग के रूप में सुधारों की एक श्रृंखला का हिस्सा है जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई भी शामिल है। इस परिवर्तन का उद्देश्य सऊदी द्वारा विदेशों में खर्च किए गए 20 अरब डॉलर का एक चौथाई हिस्सा हासिल करना है, जो शो और मनोरंजन पार्कों को देखने के लिए विदेशों की यात्रा करने के आदी हैं।

हाल के महीनों में सऊदी अरब ने कॉन्सर्ट, कॉमिक-कॉन पॉप कल्चर फेस्टिवल का आयोजन किया था जिसमें लोगों को पहली बार इलेक्ट्रॉनिक संगीत पर सडक़ों पर नृत्य करते देखा गया।

 

**********

 

World News: Khabar24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading