Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / छुट्टी पर घर आये बीएसएफ जवान को अगवा कर, आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, परिवार के तीन सदस्य भी घायल

छुट्टी पर घर आये बीएसएफ जवान को अगवा कर, आतंकवादियों ने गोली मारकर की हत्या, परिवार के तीन सदस्य भी घायल

शहीद जवान रमीज अहमद

 

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हौसले कितने बुलंद होते जा रहे हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। जम्मू कश्मीर में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बीएसएफ के एक जवान छुट्टी पर अपने घर आये हुए थे कि आतंकवादियों ने उनको घेर लिया और इसके बाद उनको अगवा कर लिया। आतंकवादियों ने उनके परिवार पर भी गोली चलाई जिसमें उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। लेकिन सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवान रमीज अहमद परे की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

जवान के परिवार के घायल सदस्यों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल ले जाया गया है। वहीं गांव और इलाके की सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर ली है और आतंकियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे तीन से चार आतंकी शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर मंगलवार दोपहर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था।

पाकिस्तान की ओर से भारतीय पोस्टों पर फायरिंग का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सात से आठ बैट सदस्य केरन सेक्टर में काफी अंदर भारतीय पोस्ट के करीब पहुंच गए थे। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने इन्हें कवर फायर भी दिया।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

भुसावळ बाजारपेठ पोलिसांची मोठी कारवाई : कुख्यात ‘चेन स्नॅचर’ जेरबंद

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading