
विराट टीम इंडिया ने आज ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त पटखनी दी है वो भी तब जब बारिश ने बाधा डाली और डकवर्थ लुईस नियम से मैच को मात्र 21 ओवर का कर दिया गया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 137 रन पर ही रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 21 ओवर में 9 विकेट पर मात्र 137 रन ही बना पायी।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने ही नहीं दिया और नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे। अंतिम ओवर में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 34 रन की दरकार थी लेकिन फॉकनर-जंपा की जोड़ी इतने रन नहीं बना पाई। भारत की ओर से चहल सर्वाधिक 3, कुलदीप, पांड्या ने 2-2, बुमराह-भुवनेश्वर ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बिगाड़ दी। उन्होंने चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर डेब्यू मैच खेल रहे हिल्टन कार्टराइट (1) को क्लीन बोल्ड किया। अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (1) को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड को पांड्या ने धोनी के हाथों कैच कराकर पवेलियव वापस भेज दिया। ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को कट करने के प्रयास में गेंद बल्ले का किनारा लेकर धोनी के हाथों में पहुंच गई। हेड ने पांच रन बनाए। इसके बाद लय में नजर आ रहे डेविड वार्नर कुलदीप की फिरकी में फंस गए और गेंद धोनी के दस्तानों में जा पहुंची। वार्नर ने 25 रन बनाए। पारी के 11 वें ओवर में मैक्सवेल ने कुलदीप की जमकर धुनाई कर दी। पांड्या की तरह मैक्सवेल ने कुलदीप की गेंद पर एक चौका और लगातार 3 छक्के जड़े। इस ओवर में कुलदीप ने 22 रन खर्च किए। लेकिन तेजी से रन बना रहे मैक्सवेल 18 गेंद पर 39 रन बनाने के बाद चहल की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद मार्क्स स्टॉयनिस कुलदीप की गेंद पर जडेजा को कैच दे बैठे। कुलदीप की गेंद पर स्वीप शॉट खेलना उन्हें भारी पड़ गया। वह 3 रन बना सके। इसके बाद भी लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरा छोर जेम्स फॉक्नर थामे रहे। फॉक्नर अंत में 32 और जंपा 5 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 39 रन ग्लैन मैक्सवेल ने बनाए।
इससे पहले टीम इंडिया ने एमएस धोनी (79) और हार्दिक पांड्या (83) की दमदार पारियों की मदद से रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार 32* और कुलदीप यादव 0 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जब टीम का स्कोर 11 रन था, तब उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए। कोल्टर नाइल ने पारी के चौथे ओवर में अजिंक्य रहाणे (5) को विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद छठें ओवर में नाइल ने कप्तान विराट कोहली और मनीष पांडे को पवेलियन भेजा। विराट और पांडे खाता भी नहीं खोल सके।
रोहित शर्मा और केदार जाधव ने हालांकि 50 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को संभाला। लेकिन रोहित लंबी पारी नहीं खेल सके। 28 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर वह कोल्टर नील को स्टोइनिस की गेंद पर कैच दे बैठे। केदार जाधव भी 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने स्टोइनिस की गेंद पर कार्टराइट को आसान कैच दिया।
टीम इंडिया 87 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। फिर हार्दिक पांड्या (83) ने एमएस धोनी के साथ पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की। पांड्या ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और केवल 66 गेंदों में पांच चौको व इतने छक्को की मदद से 83 रन बनाए। पांड्या को देखकर लग रहा था कि वो शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन लेग स्पिनर एडम जम्पा की गेंद पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पॉइंट पर जेम्स फॉकनर को आसान कैच थमा बैठे।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express