Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Viral News : सेना के जवान को थप्पड़ मारने वाली “बेशर्म” महिला गिरफ्तार, देखें ये रिपोर्ट

Viral News : सेना के जवान को थप्पड़ मारने वाली “बेशर्म” महिला गिरफ्तार, देखें ये रिपोर्ट

 

 

3 दिन पहले दिल्ली से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया था जो हर किसी के मोबाइल में पहुँच गया। इस वीडियो में एक महिला जो बेहद ही बेशमी से सेना के एक जवान को थप्पड़ मार रही थी।
आपको बता दें कि इस महिला को आर्मी अफसर पर हाथ उठाने के जुर्म में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और वीडियो के आधार पर महिला की तलाश की जा रही थी।

32 views

 

आपको बता दें कि 27 सेकंड के इस विडियो क्लिप में एक महिला, आर्मी के ट्रक के सामने खड़े आर्मी के जवान को एक के बाद एक 4 बार थप्पड़ मारते दिख रही है। महिला के इस दुर्व्यवहार पर जवान शांत खड़ा दिख रहा है। एक और जवान के द्वारा बीच में आने के बाद महिला सामने खड़ी अपनी गाड़ी में बैठ कर निकलते दिखती है। लाखों लोग अब तक इस विडियो को देख चुके हैं।
लेकिन वीडियो में महिला की कार का नंबर कैद हो जाता है जिससे पुलिस को आधार मिल जाता है। महिला जिस कार को चला रही है उसका नं0 HR-26AC 1872 दिख रहा है। यह गाड़ी ओ0 पी0 कालरा के नाम से रजिस्टर थी। जिसके बाद पुलिस इस बेशर्म महिला तक पहुंची और उसको गिरफ़्तार कर लिया।

क्या था मामला

दरअसल सेना की गाड़ी गलती से इस महिला की कार से मामूली रूप से टकरा गई थी जिसके बाद ये महिला अपनी कार से उतरी, इसके बाद ही आर्मी का जवान महिला को समझाने आया, उसने गलती मानते हुए अपनी कार हटाने के लिए बोला लेकिन महिला इट के गुस्से में थी कि आर्मी के जवान को एक के बाद एक थप्पड़ लगाती रही लेकिन आर्मी का जवान बिलकुल शांत नज़र आ रहा था। इसके बाद इस महिला की सोशल मीडिया में जबरदस्त आलोचना हो रही थी।

खैर पुलिस में मामला दर्ज कर इस महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

***

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत हुईं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: सम्मान की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन क्या भारत में महिलाओं को सच में मिलती है बराबरी?

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe