Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Automobile / क्या आप जानते हैं कि घर बैठे भी आप अपनी गाड़ी का चालान जमा कर सकते हैं, नहीं तो पढ़िए ये रिपोर्ट

क्या आप जानते हैं कि घर बैठे भी आप अपनी गाड़ी का चालान जमा कर सकते हैं, नहीं तो पढ़िए ये रिपोर्ट

 

 

क्या आप जानते हैं कि अब घर बैठे भी ट्रैफिक चालान जमा किया जा सकता है? नहीं? तो हम आपको पूरी प्राक्रिया बता देते हैं।
इससे पहले आपको बता देते हैं कि ये सुविधा अभी चुनिंदा शहरों में शुरू की गई है लेकिन जल्द ही इसको पूरे भारतवर्ष में लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा मुंबई, पुणे और विजयवाड़ा में शुरू की गई है, जल्द ही इसे पूरे देशभर में लागू किया जाएगा।

अगर आपका ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया है तो जरूरी नहीं कि आप उसे आॅन-द- स्पाॅट भरें। आप चाहे तो उसे घर बैठे हुए भी चुटकी बजाकर अपना फाइन भर सकते हैं। अगर आपको जानना है तो हम आपको पहले ही बात दें कि यह उतना ही आसान है जितना बिजली बिल भरना या फोन का रिचार्ज करना। असल में पेटीम ने यह सुविधा मुहैया कराई है। इसकी सहायता से आप घर बैठे-बैठे ही अपना ट्रैफिक चालान आॅनलाइन भर सकते हैं। यह बिलकुल वैसे ही है जिस तरह से आप अपना बिजली का बिल या मोबाइल का बिल भरते हैं। क्यूं है न आसान …

 

 

कैसे करे ट्रैफिक चालान का भुगतान …इसके लिए सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर या मोबाइल पर पेटीएम अकाउंट खोलना होगा। हमें विश्वास है कि वह आपके पास होगा और अगर नहीं है तो हम सिखा देते हैं। पेटीएम वेबसाइट पर जाकर क्रियेट अकाउंट करें और अपना मोबाइल नं. या ईमेल आईडी यहां डालें और पासवर्ड डाले। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओपीडी कोड आएगा जिसे यहां मेनशन करें। अब आपकी बैंक डिटेल डालनी होगी जिसे आप एक बार डालकर हमेशा के लिए सेव कर सकते हैं। अब आप अपने हर तरह के डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए तैयार हैं।चूंकि हम अभी आॅनलाइन ट्रैफिक चालान भरने की बात कर रहे हैं इसलिए केवल उसी पर बात करेंगे। पेटीएम पर दूसरे ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन की तरह चालान के लिए चालान का आइकन दिया गया है, इस पर आपको क्लिक करना है और शहर को चुनना है, शहर चुनने के बाद आपको चालान नंबर या गाड़ी नंबर डालना होगा, अगर आप पर कोई चालान बकाया है तो ही आप पेमेंट विंडो तक पहुंचेंगे, अगर कोई चालान बकाया नहीं है तो आपको अनेबल टू प्रोसेस का मैसेज आएगा। पेटीएम एप में भुगतान के लिए क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और पेटीएम वॉलेट का विकल्प दिया गया है। चालान का भुगतान होने पर डिजिटल रसीद जनरेट होगी।
कैसे मिलेंगे थाने में जमा दस्तावेज …यह प्रश्न अगर आपके मन में आ रहा है तो यह वाजिब है। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह बिलकुल आपके पोस्टपेड मोबाइल बिल की तरह ही है। जिस तरह अगर आप अपने पोस्टपेड का बिल नहीं भरते है और कनेक्शन कट जाता है, लेकिन जैसे ही बिल भरते हैं, आपका फोन फिर से चालू हो जाता है। ठीक वैसा ही कुछ यहां है। जैसे ही आपने आॅनलाइन चालान फिल किया, संबंधित पुलिस थाने में जमा दस्तावेज आपके घर के पते पर सरकारी डाक से भेज दिए जाएंगे। अगर एक सप्ताह में ऐसा नहीं होता है तो आप चालान की डिजिटल रसीद ले जाकर वहां दिखा दें और खुद वहां से अपने दस्तावेज कलेक्ट कर लें।
मोबाइल से भी कर सकते हैं यह काम …जरूरी नहीं है कि यह सारी प्रक्रिया आप अपने कम्प्यूटर से ही करें। पेटीएम मोबाइल पर ही उपलब्ध है। पेटीएम से ईवाॅलेट आदि से भी यह काम किया जा सकता है।
सुरक्षा है जरूरी …आप डिजिटल ट्रांजेक्शन कर रहे हैं यह अच्छा है लेकिन सेफ्टी यानि सुरक्षा भी जरूरी है। साइबर क्राइम जिस तरह से दिन-ब-दिन जोर पकड़ता जा रहा है, ऐसे में अपने बैंक अकाउंट व पेटीएम अकाउंट की सुरक्षा जरूरी हो गई है। ऐसे में अपनी बैंक डिटेल कभी अपने फोन या पेटीएम अकाउंट पर सेव न करें। जरूरत पड़ने पर कुछ ही इंफोर्मेशन जो चाहिए वह डाल लें और एक्सेस कर लें। ऐसे में किसी भी समस्या के मौके काफी हद तक घट जाते हैं।
अभी कुछ ही शहरों में, देश में जल्दी …पेटीएम के जरिये ट्रैफिक चालान के भुगतान की सुविधा फिलहाल मुंबई, पुणे और विजयवाड़ा में शुरू की गई है, जल्द ही इसे पूरे देशभर में लागू किया जाएगा।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading