Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / रजनीकांत को डॉन के बेटे की धमकी उसके पिता का करिदार निभाने पर दी देख लेने की धमकी

रजनीकांत को डॉन के बेटे की धमकी उसके पिता का करिदार निभाने पर दी देख लेने की धमकी


सुपरस्टार रजनीकांत को गैंग्सटर हाजी मस्तान के बेटे ने धमकी दी है और साथ ही नोटिस भी भेजा है। हाजी मस्तान के बेटे ने रजनीकांत को उसके पिता के नाम पर फिल्म ना बनाने की सलाह दी है,ऐसा करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
सुंदर शेखर, जो खुद को हाजी मस्तान का गोद लिया हुआ बेटा बता रहे हैं, उन्होंने कहा है कि उनके पिता को स्मगलर और डॉन के रूप में ना दिखाया जाए।

डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रजनीकांत को इस मामले में नोटिस भेजा जा चुका है। ‘हाजी मस्तान तमिलनाडु के एक बिजनेसमैन थे जिन्होंने ‘भारतीय अल्पसंख्यक सुरक्षा महासंघ’ की स्थापना की थी। उन्हें स्मगलर और डॉन के रूप में दिखाना अस्वीकार्य और अपमानजनक है। उन्हें किसी भी कोर्ट में दोषी नहीं ठहराया गया।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करने पर रजनीकांत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि रजनीकांत की आने वाली फिल्म के बारे में खबरें आ रही हैं कि वह हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित है। रजनीकांत पा रंजीत के साथ मिलकर इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म को उनके दामाद धनुष की कंपनी प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading